आंदोलनकारी टाइगर जयराम कोल्हान दौरा के पहले दिन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ बैठक की
चांडिल : पूरे प्रदेश भर में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति बृहद रूप में विकसित हो रहे हैं,आगामी विधानसभा चुनावों में इसके असर पीड़ित शोषित विधानसभाओं में देखने को मिलेगा। पूरे आंदोलन को बृहद रूप देने कोयलांचल के युवा आंदोलनकारी टाइगर जयराम महतो ने अपने सद्बुद्धि में पूरे प्रदेश के नौजवानों जो सिंचित कर रहे हे।
Advertisement –

आगामी विधानसभा चुनाव में करोड़ों के संख्या में आंदोलनकारी इसका प्रतिनिधित्त करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर टाइगर जयराम महतो पूरे प्रदेश के नौजवानों को एकत्रित करने के संकल्प लेकर दौरा में निकल चुके हे। दौरा का पहला दिन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत के सांसद भवन में आंदोलनकारी यूवाओ के विधानसभा चुनाव के लिए विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहाँ वर्तमान सरकार और राज्य के गठन के बाद जितने भी सरकारें आए हमेशा से यहां के आदिवासियों , मूलवासियों के लिए कब्र ही साबित हुई है । युवा जो देश के भविष्य होते हैं उनके हित में नीति न बनाकर बाहरियों को नौकरियां बेच रहे हैं , खनिज संसाधनों के लगातार लूट , सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारी अपने मनमर्जी काम करते हैं । इतने आंदोलन के वाबजूद सरकार हमे और हमारे विचारों को दबाने के लिए सरकार लाठीचार्ज तक कराए । हम अपने विचारों के माध्यम से लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं , ऐसे में सरकार छात्रों को सड़कों में भटकते देख आनंद ले रहे हैं । अब उसी का जवाब देने के लिए हमलोंग चुनाव को लेकर विगुल फूंक दिया है , जिसका पहला रुझान MP में ही देखने को मिलेगा ।

पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ विधानसभा में जागरूक करने हेतु सहमति जताए। मौके पर झिमड़ी पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।
