Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

17 जून तक झारखंड पहुंच जाएगा मानसून, होगी झमाझम बारिश, जानें अगले 4 दिनों तक के मौसम का हाल

रांची : केरल तट पर दस्तक देने के बाद मानसून थोड़ा आगे बढ़ा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 17 जून तक मानसून झारखंड पहुंच जाएगा। जबतक झारखंड में मानसून नहीं पहुंच जाता तबतक लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। पिछले 24 घंटे से झारखंड के कई शहरों में पारा 43 डिग्री पार कर गया है और हीट वेव चल रही है।

सेटेलाइट की तस्वीरें बता रही हैं कि मानसून 8 जून को देरी से केरल पहुंचा जिसके बाद अब मॉनसून रेखा तेजी से आंध्र प्रदेश की तरफ आगे बढ़ रही है। सेटेलाइट की तस्वीरें और बर्मा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को आगे बढ़ने से रोक रहा हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 17 जून तक मानसून पाकुड़ के रास्ते से झारखंड में प्रवेश करेगा।

*राज्य के कई शहरों में 43 के पार पहुंच सकता है पारा*

पिछले 24 घंटों में झारखंड का तापमान नॉर्मल से 6 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है मिसाल के तौर पर डाल्टेनगंज और जमशेदपुर में पारा 43 से ऊपर चला गया है और मौजूदा हालात को देखते हुए रांची में भी पारा 40 को छूने वाला है। और अगले 5 दिनों तक लगभग यही हालात रहने वाले हैं।

*गर्मी से राहत के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार*

अगले 4 दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लोगों को हीट वेव सता सकती है। जिससे लोगों को खासा परेशानी होगा। स्थानीय कारणों से झारखंड के कुछ हिस्से में कभी भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है मगर राज्य का औसतन मौसम गर्म ही रहेगा
। मतलब गर्मी से राहत के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *