Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक

झारखंड सरकार परिवहन विभाग की ओर से संचालित की जानेवाली झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक मे मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन हेतू मार्ग का निर्धारण कर जिला स्तरीय समिति को अनुमोदित किया गया। यहां तत्काल तीन रूट पर वाहन चलाने की सहमती बनी, जिसमें भेलाडीह से हाथीखेदा, हरिणा से हातीखेदा एवं भागाबांदी से टाटा शामिल है। इसके अलावा पंचायत स्तर से भी रूट तय कर जिला को अनुमोदन भेजा गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सुकुरमनी टुडू, बीपीआरओ अख्तर हुसैन, पंचायत समिति सदस्य चरण सिंह, ऋषी सरदार, रघुनाथ सरदार, रायसिंह सरदार, प्रजापति धल सी, निरूपमा भकत, सुमीता महतो, भुदेव भकत, दुखु माझी, सुमित्रा नायक, गुरूबारी सरदार, सोनामनी सिंह, उर्मिला सरदार, लालबुड़ी सरदार, सालगे मुर्मू, अमलिका सरदार, बिनोती सी आदि उपस्थित थे।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *