Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लिट्टी-चोखा, गुलाब-जामुन और जलेबी…विपक्षी नेताओं ने बिहार के विभिन्न व्यंजनों का लिया आनंद

 

पटना: बिहार में विपक्ष दलों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को आयोजित दोपहर के भोजन में नेताओं को लिट्टी-चोखा, गुलाब-जामुन, जलेबी, विभिन्न प्रकार के ताजा शरबत और प्रदेश के कई अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

राहुल गांधी ने की पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दोपहर के भोजन में परोसे गए पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘नीतीश जी द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में बिहार के सभी पारंपरिक खाद्य पदार्थ परोसे गए। शानदार लिट्टी-चोखा और खास गुलाब-जामुन भी परोसा गया… मैं इसके लिए नीतीश जी को धन्यवाद देता हूं। बिहारी व्यंजनों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया।” विपक्ष की बैठक में शामिल होने आए नेताओं को अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा विभिन्न प्रकार के पारंपरिक बिहारी व्यंजन परोसे गए। मेहमानों को प्रसिद्ध जलेबी, विभिन्न प्रकार के ताजा शरबत भी परोसे गए। इसके अलावा बिहार की मशहूर मखाना खीर, सिलाव खाजा, मनेर का लड्डू और धनरूआ का लाई भी परोसा गया.

 

Patna: Litti-chokha, gulab-jamun, jalebi, different types of fresh sherbet and many other traditional dishes of the state were served to the leaders at the lunch hosted by Chief Minister Nitish Kumar on Friday after the meeting of opposition parties in Bihar.

Rahul Gandhi praised traditional foods
Praising the traditional food items served in the lunch, senior Congress leader Rahul Gandhi said, “All the traditional food items of Bihar were served in the lunch organized by Nitish ji. Magnificent litti-chokha and special gulab-jamun were also served… I thank Nitish ji for this. Had a great time during lunch with Bihari cuisine.” The leaders attending the opposition meeting were served a variety of traditional Bihari cuisine, among other food items. Famous Jalebi, different types of fresh sherbet were also served to the guests. Apart from this, Bihar’s famous Makhana Kheer, Silav Khaja, Maner Ka Laddu and Dhanrua Ka Lai were also served.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *