सुदेश महतो को ब्लैक बेल्ट का पहला डान से नवाजा गया…
ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बिष्टाटांड़ निवासी सुदेश कुमार महतो को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वाधान से बहुबाजर बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में इमा प्रतिभा सम्मान समारोह में ब्लैक बेल्ट का पहला डान से नवाजा गया। इस समारोह में प्रशिक्षित सभी कराटे खिलाड़ियों को उनके रैंक के अनुसार एकेडमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा के द्वारा ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया। बता दें कि सुदेश कुमार महतो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आते है, जहां पर कराटे का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। इन्होंने कड़ी मेहनत से रांची स्थित इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी से मार्शल आर्ट सीखा एवम् अभी तक हर रैंक में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिखाया। इसके इस प्रदर्शन से एकेडमी के निदेशक काफ़ी खुश हुए एवम् आगे के लिए शुभकामनाएं भी दिए। यह खुशी वस एकेडमी तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि गांव के मोहल्ले तक पहुंच गया और बधाई का तांता आने लगा। आजसू के प्रखण्ड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो, समाज सेवी चंदन कुमार महतो, संबद महतो, मनोज महतो एवं अभिभावक सभी लोगों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बधाइयां दिए और साथ ही आगे के लिए शुभकामनाएं भी दिए।
Ichagarh – Sudesh Kumar Mahato, a resident of Bishtatand of Ichagarh block area of Seraikela Kharsawan district, was awarded the first donation of black belt at the Ima Pratibha Samman ceremony at Ima Karate Studio located in Bahubajar Basar Toli under the auspices of International Martial Arts Academy (Ima). All the karate players trained in this ceremony were awarded black belts according to their rank by Academy’s technical director Shihan Sunil Kispotta. Please tell that Sudesh Kumar Mahato comes from a remote rural area, where no training is given in Karate. He learned martial arts from the International Martial Arts Academy, Ranchi with hard work and till now has shown his excellent performance in every rank. The director of the academy was very happy with its performance and also wished for the future. This happiness was not limited to the Academy but reached the locality of the village and congratulations started pouring in. AJSU’s block president Gopesh Kumar Mahato, social worker Chandan Kumar Mahato, Sambad Mahato, Manoj Mahato and parents all congratulated through video calling and also gave best wishes for the future.
