दो ट्रक आपस में टकराया , दुर्घटना के बाद वाहन के अंदर फंसा चालक, ग्रामीणों ने निकाला
रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ कटिंग तालाब के पास सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ट्रक का चालक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला. दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बताया गया. दुर्घटना के बाद एकत्रित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी. सूचना पाते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की.
इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी क्रम में पहाड़ कटिंग तालाब के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक के किनारे से टकरा गया. दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था.
The driver of a truck was injured in an accident that took place on Monday morning near Pahar cutting pond of Ichagarh police station area on Rangamati-Silli road. It is being told that after the accident, the driver of a truck was trapped inside the vehicle. Which was pulled out by the local people with great difficulty. The driver of the other vehicle was said to be safe. The local people gathered after the accident informed the police of Ichagarh police station about the incident. As soon as the information was received, the police of Ichagarh police station reached the spot and started the exercise of removing the accident vehicles from the road.
In this regard, Ichagarh police station in-charge Gaurav Mishra told that both the vehicles were coming from the opposite direction. In the same sequence, the truck lost control and collided with the side of another truck near Pahar cutting pond. No one has been seriously injured in the accident. Police have seized both the crashed vehicles. There is a sharp turn at the accident site, where vehicles go uncontrolled and crash every day. After the accident, the traffic on the said road was disrupted for some time.
