मणिपुर गैंग रैप, हिंसा कांड में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आदिवासी समाज ने किया पुतला दहन:
शनिवार को शाम तीन बजे चांडील चौक बाजार में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल के बैनर तले मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर गैंग और मणिपुर में जारी हिंसा के विरोध में कड़ा विरोध करते मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया गया।
मणिपुर कांड में झारखंड के आदिवासी समाज आक्रोशित हैं ।मोदी सरकार के लगे मुर्दाबाद के नारे, राष्ट्रपति से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को बर्खास्त करने का मांग किया गया । एवं मणिपुर में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग किया गया।
संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू ने अपने बयान में कहा की भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मणिपुर की गैंग रैप कांड मामले में हजारों मितैई समुदाय के लोग शामिल थे। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सभी दोषियों के चेहरा साफ – साफ दिख रही है। प्रशासन सभी को चिन्हित कर सभी को फांसी की सजा तक पहुंचाने का काम जल्द करें।

मानिक सिंह सरदार ने अपने बयान में कहा की मितैई समुदाय को मणिपुर के भाजपा सरकार का अंदर से समर्थन व संरक्षण है। मणिपुर में शांति बहाल करने हेतु राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू जी से अनुरोध है। की वे खुद मामले में हस्तक्षेप करें। हम आदिवासी समाज मणिपुर में शांति चाहते हैं।
मणिपुर प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा की मणिपुर में अगर पीड़ितों को न्याय नही मिला तो झारखंड, बंगाल, उड़िसा समेत देश के अन्य राज्यों के आदिवासी समाज करोड़ों की संख्या में पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु मणिपुर पहुंचेंगे।
और इसका जिम्मेवार सिर्फ देश की प्रशासन और भाजपा सरकार होगी।
मौके पर पुतला दहन स्थल में श्यामल मारडी, श्याम सिंह, जगदीश सरदार, डोमन बासके, प्रकाश मारडी, बैधनाथ टुडू, लक्षण सिंह, सुरेंदर सिंह, फणेभूषण सिंह, जनार्दन सिंह, भद्रू सिंह, रविन्द्रनाथ सिंह, बबलू सोरेन, सुदामा हेंब्रम, राजू मुर्मू, पशुपति सिंह, रविन्द्र सरदार, विजय मुर्मू ,
और भी सैकड़ों की संख्या आदिवासी समाज के लोग शामिल थे।

Manipur Chief Minister N. Biren Singh, Prime Minister Narendra Modi, Jharkhand State President Babulal Marandi were burnt in Chandil Chowk market on Saturday evening at 3 pm under the banner of joint tribal social organization Chandil sub-division.
The tribal communities of Jharkhand are agitated over the Manipur scandal. Slogans of Murdabad were raised against the Modi government, demanding the President to sack Manipur Chief Minister N. Biren Singh. And there was a demand for immediate imposition of President’s rule in Manipur.
Organization spokesperson Sudhir Kisku said in his statement that tribals are being mistreated in BJP ruled states. Thousands of people from the Mittai community were involved in the gang rape case of Manipur. The faces of all the culprits are clearly visible in the viral video on social media. The administration should hurry up the work of identifying all and sending all to the death penalty.
Manik Singh Sardar said in his statement that the Mittai community has the support and protection from inside of the BJP government of Manipur. President Madam Draupadi Murmu is requested to restore peace in Manipur. to intervene in the matter themselves. We the tribal society want peace in Manipur.
Taking a dig at the Manipur administration, he said that if the victims do not get justice in Manipur, then the tribal communities of Jharkhand, Bengal, Odisha and other states of the country will reach Manipur to provide justice to the victims in crores.
And only the country’s administration and the BJP government will be responsible for this.
Shyamal Mardi, Shyam Singh, Jagdish Sardar, Doman Baske, Prakash Mardi, Baidhnath Tudu, Lakshan Singh, Surender Singh, Fanebhushan Singh, Janardan Singh, Bhadru Singh, Ravindranath Singh, Bablu Soren, Sudama Hembram, Raju Murmu, Pashupati Singh, Ravindra Sardar, Vijay Murmu, in the effigy burning site on the spot.
Hundreds of other tribal people were also involved.
