कांड्रा मुख्य मार्ग दो दिनों में ही सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग इन दिनों खूनी बन चुकी है. इस सड़क पर दो दिनों में ही सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. सोमवार दोपहर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही एनआईटी मोड़ के पास एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा का पिछला चक्का युवक की पैर पर चढ़ गया. घटना इतनी भयावह थी कि युवक की कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा को रोका गया और युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक पर सवार होकर गम्हरिया की ओर जा रहा था तभी एनआईटी मोड़ के पास हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
Tata-Kandra main road under Adityapur police station has become bloody these days. Three people have died in a road accident on this road in two days. On Monday afternoon, near NIT turn of Adityapur police station area, a highway took the bike rider in its grip. The rear wheel of the Hiva ran over the young man’s leg. The incident was so horrifying that the lower part of the young man’s waist was completely mutilated. After the incident, the highway was stopped with the help of the local people and the youth was immediately taken to the hospital for treatment where his condition remains critical. According to the information received, the young man was going towards Gamhariya by riding his bike, when the highway took him in its grip near NIT turn.
