अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष बने संजय चौधरी।
चांडिल के मारवाडी युवाओं की एक बैठक विशाल चौधरी की अध्यक्षता में चांडिल चौक बाजार स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय चौधरी को अध्यक्ष चुना गया और गौरव बगड़िया को सचिव एवं विकास रूंगटा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मंच के कार्यो को प्रमुख पांच उद्देश्ययो से संचालित किया जाता है। जिसमें जनसेवा, समाज-सुधार, व्यक्ति विकास, सामाजिक सम्मान व आत्म सुरक्षा, और मंच लक्ष्य राष्ट्रीय विकास व एकता है।इस मौके पर गौरव बगड़िया, रोहित चौधरी, विकास रूंगटा, मयंक रूंगटा, परवीन पसारी परमानन्द पसरी, रौनक बगड़िया, निकिता जालान, नेहा जालान सहित कई मारवाड़ी युवा उपस्थित थे।
A meeting of Marwari youth of Chandil was held under the chairmanship of Vishal Chowdhary at the office located in Chandil Chowk market. All India Marwari Youth Forum was formed in the meeting. In which Sanjay Chaudhary was unanimously elected as the President and Gaurav Bagadia was appointed as the Secretary and Vikas Rungta as the Treasurer. Highlighting the purpose of the forum in the meeting, the newly appointed chairman Sanjay Chaudhary said that the work of the forum is conducted with five main objectives. In which public service, social reform, individual development, social respect and self-protection, and the platform goal is national development and unity. On this occasion, Gaurav Bagadia, Rohit Chaudhary, Vikas Rungta, Mayank Rungta, Parveen Pasari, Parmanand Pasari, Raunak Bagadia, Nikita Jalan Many Marwari youth including Neha Jalan were present.
