आर आईटी थाना के टीम को छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला हमला।
चांडिल – सरायकेला खरसावां जिला के आर आईटी थाना की छापामारी करने गए टीम को बंगाल के पुरूलिया जिला के बाघमुंडी थाना अंतर्गत कोड़ेंग गांव में अपराधियों व 20-30 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर अपराधी को भगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बाघमुंडी थाना में बुधवार को मामला दर्ज किया गया। आर आईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने अपराधी को भगाने, पुलिस वल के साथ जानलेवा हमला करने,बर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया। श्री महथा ने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं चार आरक्षी एवं अपराध कर्मी के सहयोगी विकास कुमार महतो के साथ बाघमुंडी थाना के कोड़ेंग गांव में कांड संख्या 77/23 के आर्म एक्ट के अपराधी की सुचना पर सत्यापन हेतु छापामारी करने गया था। जहां अपराधी के छुपने का ठिकाना बैधनाथ महतो के घर पर छापामारी किया गया, तो वह फरार हो गया था । वहीं बैधनाथ महतो का नया घर में पुछताछ करने के समय बैधनाथ महतो,राजीव एवं 20-30 अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बीच ही सहयोगी विकास कुमार महतो मौके से फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आरक्षी उमाशंकर कुमार सिंह, उद्धम सिंह, पंकज कुमार शुक्ला भंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों का इलाज बाघमुंडी अस्पताल में किया गया।
A case was registered on Wednesday in Baghmundi police station for obstructing government work after criminals and 20-30 unknown people attacked the team which went to raid the RIT police station of Chandil-Seraikela Kharsawan district in Kodeng village under Baghmundi police station of Purulia district of Bengal. RIT station in-charge Sagar Lal Mahtha registered a case of evading the criminal, assaulting the police force, tearing open the barricade and obstructing government work. Mr. Mahatha said that on Tuesday he himself along with four constables and crime worker’s associate Vikas Kumar Mahato had gone to Kodeng village of Baghmundi police station to verify the information of the culprit of Arms Act of Case No. 77/23. Where the hideout of the criminal was raided at Baidhnath Mahato’s house, he had absconded. While Baidhnath Mahato was being interrogated at his new house, Baidhnath Mahato, Rajeev and 20-30 unknown people attacked the police and seriously injured him. In the midst of the fight, associate Vikas Kumar Mahato fled from the spot. Constables Umashankar Kumar Singh, Uddham Singh, Pankaj Kumar Shukla present on the spot are said to be seriously injured. The injured were treated at Baghmundi Hospital.
