एआईएसएमजेडब्ल्यूए के जिला कमेटी की हुई बैठक; पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पण के साथ कार्य करने का लिया गया संकल्प।
समाज को जगाने वाले चौथे स्तंभ के पत्रकारों के लिए समाज का हर वर्ग संवेदनशील बने: प्रीतम सिंह भाटिया।
सरायकेला। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नवगठित शहरी एवं ग्रामीण जिला कमेटी की पहली बैठक सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मौजूद रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ही एकमात्र पत्रकारों का ऐसा संगठन है जहां सभी कोटि के और सभी संगठन के पत्रकारों का स्वागत है। एसोसिएशन पूरी तरह से स्वच्छ पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पित रहकर राज्य से राष्ट्र स्तर तक पत्रकारों की आवाज को बुलंद करता रहा है। उन्होंने वर्तमान की पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को जगाने और वास्तविक आईना दिखाने वाले कठिन परिस्थितियों में जीवन संघर्ष कर रहे पत्रकारों के लिए समाज के सभी वर्गों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है।
एसोसिएशन के शहरी जिलाध्यक्ष गोलक बिहारी ज्योतिषी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविकांत गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो, कोल्हान प्रमंडल महासचिव सुदेश कुमार, कोल्हान प्रमंडल सचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, शहरी जिला महासचिव अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए सभी पदधारियों और नए सदस्यों का स्वागत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा मुंह मीठा कर कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छ पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिले में एसोसिएशन का राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर बैठक का समापन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के फनी भूषण टूडू, बानेश्वर महतो, शशि भूषण महतो, शंभू सेन, कल्याण पात्रा, फूलचांद, निमाई कुमार, अमिया रंजन महतो, पंकज महतो, खगेन चंद्र महतो, पारसनाथ ठाकुर, हेमंत महाली, कांग्रेस महतो, दशरथ महतो, विकेश दास, सुमन मोदक, सुधीर गोराई, संतोष साव, सुशील सारंगी एवं परमेश्वर साव सहित दर्जनों की संख्या में जिलेभर के पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन संजय मिश्रा द्वारा किया गया।

Every section of the society should be sensitive to the journalists of the fourth pillar who awaken the society: Pritam Singh Bhatia.
Seraikela. The first meeting of the newly formed Urban and Rural District Committee of All India Small and Medium Journalists Welfare Association was held at Agrasen Thakurbari Bhavan Marwari Dharamshala, Seraikela. In which National General Secretary of the association Pritam Singh Bhatia was present as the chief guest. On this occasion, the National General Secretary was warmly welcomed by the office bearers of the association. On the occasion, he said that the association is the only organization of journalists where journalists of all categories and organizations are welcome. The association has been raising the voice of journalists from the state to the national level by being completely dedicated to clean journalism and journalist interest. Highlighting the current journalism, he said that all sections of the society need to be sensitive to the journalists who are struggling to live in difficult circumstances, to wake up the society and show the real mirror.
The meeting organized under the chairmanship of Association’s Urban District President Golak Bihari Astrologer and Rural District President Ravikant Gop, State Spokesperson Arun Manjhi, Kolhan Divisional Incharge Ajay Kumar Mahto, Kolhan Divisional General Secretary Sudesh Kumar, Kolhan Divisional Secretary Mohammad Ramzan Ansari, Urban District General Secretary Abhishek Kumar also addressed. On this occasion, while expanding the District Committee, all the office bearers and new members were welcomed sweetly by the National General Secretary. At the conclusion of the program, a collective resolution was taken to work with dedication in the interest of clean journalism and journalists. It was unanimously decided that soon a state level grand program of the association would be organized in the district. The meeting was concluded by singing the national song Vande Mataram. In the meeting, Phani Bhushan Tudu, Baneshwar Mahato, Shashi Bhushan Mahato, Shambhu Sen, Kalyan Patra, Phoolchand, Nimai Kumar, Amiya Ranjan Mahato, Pankaj Mahato, Khagen Chandra Mahato, Parasnath Thakur, Hemant Mahali, Congress Mahato, Dashrath Mahato, Vikesh Das, Suman Modak, Sudhir Gorai, Santosh Saav, Sushil Sarangi and Parmeshwar Saav in dozens across the district Journalists were mainly present. The meeting was moderated by Sanjay Mishra.
