शहर की बेटी का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमक, एक साथ तीन फिल्मों में काम करने का मिला मौका
सोनारी की रहने वाली हैं लिसा वर्मा, उनकी एलबम गीत मचा रही धूम, अभी तक दो मिलियन से ज्यादा व्यूज
जमशेदपुर : फिल्म व वीडियो एलबम के क्षेत्र में लौहनगरी तेजी से उभर रहा है। यहां के कलाकार बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धमक बना रहे हैं। वह चाहे प्रियंका चोपड़ा हो या फिर तनु श्री दता, अनेकों ऐसे नाम मिल आपको मिल जाएंगे जो जमशेदपुर का मान बढ़ा रहे हैं। अब शहर की एक और युवा प्रतिभा लिसा वर्मा जबरदस्त इंट्री की है। सोनारी की रहने वाली लिसा वर्मा भोजपुरी वीडियो व म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। एक के बाद उनका वीडियो एलबम सुर्खियों बटोर रही है। वह डांस और एक्टिंग के जरिये लोगों के दिलों व दिमाग पर छाई हुई है। हाल ही में उनकी एक वीडियो एलबम रिलीज हुई है। जिसमें भोजपुरी के स्टार गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के साथ नजर आ रही है। इस एलबम का नाम ‘ शिव के मन भावे’ है। इसे अभी तक दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इससे पहले लिसा दर्जनों एलबम व फिल्म में काम कर चुकी हैं। लिसा फिलहाल तीन भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही है। इसमें फिल्म सच्चा प्यार, कहानी, और तेरा मेरा मिलना शामिल हैं। इन फिल्मों की शूटिंग जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची में चल रही है।

प्रत्युषा बनर्जी से मिली प्रेरणा
लिसा कहती हैं कि भले ही इस दुनिया में अब अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी नहीं रही लेकिन उनका आदर्श वही थी। उनसे ही उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। लिसा बचपन से ही प्रत्युषा बनर्जी की फैन रही है। लिसा अभी तक भोजपुरी फिल्म की प्लेबैक सिंगर इंदु सोनाली के कई वीडियो एलबम में काम कर चुकी है। जिसमें जहिया टूटी तोहर दिल, करिया बुसटव, रंग करिया सखी मुख्य रूप से शामिल है।

कक्षा छह से डांस और एक्टिंग का बढ़ा शौक
लिसा ने बताया कि जब वे कक्षा छह में पढ़ती थी तब से ही उनकी दिलचस्पी डांस में बढ़ने लगी। इसके बाद डांस क्लास में दाखिला ली। वहां जाने के बाद डांस की
बारीरियां समझ में आने लगा। इस दौरान काफी सुधार करने का मौका मिला। लिसा ने बताया कि अगर वह आज इस मुकाम पर पहुंची तो इसमें उनके माता-पिता का अहम योगदान है। अगर वे उनका हौसला नहीं बढ़ाते तो शायद वह यहां तक नहीं पहुंच पाती। लिसा 12वीं तक की पढ़ाई वीमेंस कॉलेज से की है। जबकि स्नातक की पढ़ाई को-ऑपरेटिव कॉलेज से की है।

बॉलीवुड के स्टार कोरियोग्राफर रेमो भी कर चुके हैं प्रशंसा
लिसा की प्रशंसा बॉलीवुड के स्टार कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी कर चुके हैं। लिसा एक कार्यक्रम में डांस कर रही थी और उसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेमो डिसूजा थे। तभी उन्होंने लिसा की प्रशंसा किया था। वहीं, लिसा को दुबई में भी ग्लोबल वीमेन इंस्पिरेशन अवॉर्ड मिल चुका है।
Lisa Verma is a resident of Sonari, her album song is rocking, more than two million views so far
Jamshedpur: Iron city is fast emerging in the field of film and video album. The artists here are making their mark in Bollywood to Bhojpuri film and music industry. Be it Priyanka Chopra or Tanu Shri Datta, you will find many such names who are increasing the glory of Jamshedpur. Now another young talent of the city Lisa Verma has made a tremendous entry. Lisa Verma, a resident of Sonari, has rapidly made her mark in the Bhojpuri video and music industry. His video album after another is making headlines. She has captured the hearts and minds of people through dance and acting. Recently one of his video albums has been released. In which Bhojpuri star singer Arvind Akela aka Kallu is seen with. The name of this album is ‘Shiv Ke Man Bhave’. It has got more than two million views so far. Before this, Lisa has worked in dozens of albums and films. Lisa is currently working in three Bhojpuri films. This includes the films Sacha Pyaar, Kahaani, and Tera Mera Milna. The shooting of these films is going on in Jamshedpur, Hazaribagh and Ranchi.
,
Inspired by Pratyusha Banerjee
Lisa says that even though actress Pratyusha Banerjee is no more in this world, her ideal was the same. It was from him that he got the inspiration to move forward. Lisa has been a fan of Pratyusha Banerjee since childhood. Lisa has so far worked in many video albums of Bhojpuri film playback singer Indu Sonali. In which Jahiya Tuti Tohar Dil, Kariya Bustav, Rang Kariya Sakhi are mainly included.
,
Increased passion for dance and acting from class six
Lisa told that when she was studying in class six, her interest in dance started increasing. After this, enrolled in the dance class. dance after going there
Began to understand the gardens. During this, there was a chance to improve a lot. Lisa told that if she has reached this point today, then her parents have an important contribution in it. If they had not encouraged her, she probably would not have reached here. Lisa has studied till 12th from Women’s College. While graduate
Studied from Co-operative College.
,
Bollywood’s star choreographer Remo has also praised
Bollywood’s star choreographer Remo D’Souza has also praised Lisa. Lisa was dancing at an event and it had Remo D’Souza as the chief guest. That’s when he praised Lisa. At the same time, Lisa has also received the Global Women Inspiration Award in Dubai.
