Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*_जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा- निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा_* 

एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे । कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली । निर्माण कार्य की समुचित निगरानी के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा, सिविल सर्जन, एमडीएम कॉलेज एवं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट व अन्य प्रतिनिधि, भवन निर्माण एवं भवन निगम के अभियंता तथा अन्य शामिल होंगे ।

गौरतलब है कि एमजीएम कॉलेज परिसर में 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है वहीं एमजीएम अस्पताल परिसर में भी पुराने बिल्डिंग की जगह नए निर्माण कराये जा रहे। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों का भार एमजीएम पर रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा । एक बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं ।

District Magistrate cum Deputy Commissioner Shri Manjunath Bhajantri held a review meeting in the office room regarding the ongoing infrastructure construction work in MGM College and Hospital. SDM Dhalbhum Mr. Piyush Sinha, Civil Surgeon Dr. Jujhar Majhi, MGM Superintendent, Deputy Superintendent, Executive Engineer of Building Construction and Building Corporation and other sensors were present in the meeting.

The District Magistrate cum Deputy Commissioner reviewed the progress of the construction work being done phase wise and clearly said that he will ensure that the construction work is completed within the stipulated time. Took information about the present condition of buildings in the college and hospital premises. It was decided to form a committee for proper monitoring of the construction work, which, apart from the administrative officer, will include civil surgeon, superintendent and other representatives of MDM College and Hospital, engineers of building construction and building corporation and others.

It is worth noting that a 500-bed state-of-the-art hospital is being constructed in the MGM College campus, while new constructions are being made in place of the old buildings in the MGM Hospital campus also. District Magistrate cum Deputy Commissioner said that the responsibility of three districts of Kolhan division rests on MGM, in such a situation, with the aim of strengthening the health service, a state-of-the-art hospital is being constructed by the state government. In order to provide better medical facilities to a large population, it is necessary that the construction work be completed within the stipulated time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *