Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मानगो में 24 वर्षीय युवक फांसी लगाकर किया आत्महत्या

बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित कांवर यात्रा में शामिल हो रही मानगो शंकोसाई श्याम नगर में रहने वाली मीरा दिगा का इकलौता 24 वर्षीय बेटा विजय दिगा उर्फ गुडु कल रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया । रात 1:00 गुड्डू की मां मीरा दिगा ने मामले की जानकारी विकास सिंह को दिया । देर रात विकास सिंह मीरा दीगा के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए उलीडीह थाने में मामले की जानकारी दिया ।

महेंद्र मैरिज हॉल में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित बैठक में मृतक गुड्डू की मां मीरा दिगा शामिल थी । विकास सिंह के द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में प्रत्येक वर्ष मीरा दिगा जाया करती है इस वर्ष भी यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने की तैयारी पूरी कर ली थी । 24 वर्षीय गुड्डू की एक छोटी बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *