Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के गोविंदपुर में करंट लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर गांव में बुधवार की सुबह मोटर चलाने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से 42 वर्षीय मालूराम लोहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मालूराम बुधवार सुबह संजय नदी के किनारे अपने खेत में सिंचाई करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक मोटर का कनेक्शन जोड़ रहा था इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आया। बिजली का झटका लगने के बाद वह नदी में जाकर गिरा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मालूराम लोहार गांव में ही फर्नीचर निर्माण का कार्य करते थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार टूट गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *