Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बेचैनी बढ़ा देने वाली गर्मी के बीच सुकून देने वाली खबर….

बेचैनी बढ़ा देने वाली गर्मी के बीच इस साल अच्छी मानसून होने की खबर सुकून देने वाली है। वैज्ञानिकों ने इस साल देश में जून से सितम्बर तक सामान्य या औसत मानसून रहने की भविष्यवाणी की है। सबसे ज्यादा बारिश महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में होने के आसार हैं। वहीं, बिहार और पश्चिम बंगाल में जुलाई और अगस्त में कम बारिश होने के अनुमान हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, दादर एवं नगर हवेली में बहुत अच्छी बारिश का अनुमान है। वहीं, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम एवं मेघालय में जून और जुलाई में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

इसी तरह जुलाई और अगस्त में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कम बारिश संभव है। अगस्त के बाद सामान्य बारिश का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि इस साल की अच्छी बारिश किसानों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। गुजरे साल अल-नीनो के चलते सामान्य से बहुत कम बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *