Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से की मुलाकात, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्य कारी अध्यक्ष राम रतन महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुसेन कुमार महतो, और खरसावां प्रखंड सदस्य लालू प्रसाद नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला में विकास कार्यों का गति देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश करे।

मौके पर रामरतन महतो ने कहा पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के सहयोग में खड़े रहेंगे और जन कल्याणकारी योजनी के संचालन में जहां भी आवश्यकता होगी पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नव पद स्थापित होने के बाद से ही क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से रुबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होने के कार्य पद्धति अपनाई है। जिससे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन को एक नई आस जगी है।

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *