Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के विकास के लिए उपायुक्त से मिला आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल

सरायकेला: सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी अध्यक्ष भोला मोहंती एवं कलाकारों ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया मुलाकात के क्रम में विश्व प्रसिद्धि प्राप्त सरायकेला की पहचान से जुड़ा हुआ राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि कला केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है और कला केंद्र के पूरा परिसर जंगल का रूप ले लिया है नगर पंचायत के द्वारा कभी भी साफ सफाई नहीं की जाती है प्रतिनिधि मंडल द्वारा कला केंद्र के विकास के लिए इन विषयों को प्रमुखता से रखा गया जिसमें चैत्र पर्व 2025 के आयोजन में सहभागिता करने वाले कला केंद्र के कलाकारों को सम्मानजनक पारितोषिक राशि देने, प्रोजेक्ट को जल्द चालू करवाने, पर्यटन विभाग की राशि से जिला परिषद द्वारा राजकीय छऊ कलाकेंद्र का जीर्णोद्वार के कार्य को अविलंब शुरू करवाने जैसे अन्य विषयों पर मांग रखी।

उपायुक्त महोदय द्वारा सभी मांगों का नियम अनुसार जल्द निराकरण की बात कही गई मुलाकात के क्रम में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कुमार कवि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत वरिष्ठ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक संतोष कुमार कर एवं अविनाश कवि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *