Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नारायण आईटीआई में आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण नागरिकों कि भुमिका पर विचार गोष्टी का हुआ आयोजन।

चांडिल। चांडिल के लुपुंगड़ीह स्थित नारायण आई टी आई संस्थान में व्यवसायिक शिक्षा के तहत आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण की भुमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी उपस्थित थे। कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज से भरा हुआ है लेकिन झारखंड वासी एक चौथाई लोग आज भी गरीब हैं। उन्होंने कहा देश का 70 फीसदी आबादी गांव में निवास करते है। जब तक गांव का विकास नहीं होगा देश का विकास संभव नहीं है। इसका मुख्य कारण शिक्षा की कमी है। लोगों में मानवता और त्याग की भावना होनी चाहिए। कुलसचिव ने कहा इस सत्र से नारायण आई टी आई में सेफ्टी मैनेजमेंट के कोर्स में नामांकन चालु हो जाएगा। नारायण आई टी आई संस्थान के अध्यक्ष डॉ जटाशंकर पांडेय ने कहा की गांव के परिवेश में स्कील ,व्यवसायिक शिक्षा की पहल की गई। गांव के बच्चे को तकनीकी शिक्षा देकर बच्चों को विकास के मुख्य घारा में जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर टाटा स्टील के सेफ्टी मैनेजमेंट विमल ओझा, अमित कुमार ठाकुर, एडवोकेट निखिल कुमार, सुदधिषट कुमार, पवन महतो, निखिल महतो, भोलानाथ सिंह सरदार, दुर्गा चरण गोप, धर्मु गोप, लक्ष्मण गोप, विश्वनाथ मंडल, अर्जुन सिंह सरदार, फणि भषूण सिंह सरदार, पंचायत समिति शम्भू नाथ सिंह सरदार सहित कई लोग उपस्थित थे।

‌Chandil. Under vocational education, a seminar on the role of rural in building modern India was organized at Narayan ITI Institute, Lupungadih, Chandil. In which the Registrar of Jharkhand University of Technology Dr. Amar Kumar Chaudhary was present as the chief guest. Registrar Dr. Amar Kumar Chaudhary said that the state of Jharkhand is full of minerals, but one-fourth of the residents of Jharkhand are still poor. He said that 70 percent of the country’s population lives in villages. Unless the village is developed, the development of the country is not possible. The main reason for this is lack of education. People should have a sense of humanity and sacrifice. The registrar said that from this session the enrollment in the safety management course in Narayan ITI will start. Dr. Jatashankar Pandey, President of Narayan ITI Institute, said that the initiative of skill, vocational education was taken in the environment of the village. By giving technical education to the children of the village, there is an effort to connect the children to the main stream of development. He said that the main objective of this institute is to make the people of the village self-reliant. Safety Management of Tata Steel Vimal Ojha, Amit Kumar Thakur, Advocate Nikhil Kumar, Suddhishat Kumar, Pawan Mahto, Nikhil Mahto, Bholanath Singh Sardar, Durga Charan Gop, Dharmu Gop, Laxman Gop, Vishwanath Mandal, Arjun Singh Sardar, Phani Many people including Bhashun Singh Sardar, Panchayat Samiti Shambhu Nath Singh Sardar were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *