प्यार में मारा गया एक मशहूर खिलाड़ी, बोले SSP…
जमशेदपुर : फेसबुक पर दोस्ती चंद रोज में प्यार में बदल गई। काजल सुमन और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा इतने करीब आ गये कि दोनों में करीब रिश्ता हो गया। काजल प्यार की दुहाई देते प्रशांत को लूटती रही। प्रशांत और उसके कुछ दोस्तों से पैसे झटक-झटक हजारीबाग में अपना रेस्टोरेंट तक खोल लिया। जब प्रशांत को यह महसूस होने लगा कि काजल के लिये दोस्ती, चाहत, दर्द और मोहब्बत केवल एक दिल्लगी है, उसपर भरोसा करना बेवकूफी, तब उसने अपने पैसे काजल से मांगने शुरू कर दिये। काजल अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत को छोड़ रौनक से लग गई। वो दिन-भर रौनक के साथ लगी रहती थी। यह जान प्रशांत को जोर का झटका लगा।

अचानक जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 1 में रहनेवाला प्रशांत कुमार सिन्हा गायब हो गया। वह बीते 11 मार्च से लापता था। घरवालों की सूचना पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई। कुछ दिन बाद पुलिस को लापता प्रशांत के बारे में कुछ क्लू मिला। जमशेदपुर के पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया। टेक्निकल सेल की मदद से मिले क्लू पर जमशेदपुर से एक टीम को हजारीबाग भेजा गया, इसके बाद जो कहानी सामने आई, उसे देख-सुन लोगों के रूह कांप गई। गिरफ्तार काजल और उसके आशिक रौनक की निशानदेही पर प्रशांत की सड़ी-गली लाश हजारीबाग के छड़वा डैम के नीचे मिली। प्रशांत प्यार में किस कदर लूटा और मारा गया, सुनें क्या बता गये पुलिस कप्तान कौशल किशोर…
