13 ओर 14 जनवरी को होगा भव्य दोमुहानी संगम महोत्सव का आयोजन
कल दिनाँक 12/1/2024 को दोमुहानी संगम महोत्सव 2025 का एक पत्रकार वार्ता दोमुहानी घाट सोनारी में सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शिवशंकर सिंह जी, आयोजक रवि प्रकाश सिंह,सुखदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे उपरोक्त सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 13-14 जनवरी को दोमुहानी घाट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। उद्घाटन सत्र में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।उद्घाटन के बाद पर्यावरणविद के द्वारा नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपना व्याख्यान देंगे तत्पश्चात स्कूली छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी और शहर में पर्यावरण संरक्षण एवं हिंदुत्व के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।

14 जनवरी को भव्य सुवर्णरेखा आरती का आयोजन होगा कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकार के द्वारा गणेश वंदना से होगी उसके बाद वाराणसी से आए पुरोहित एवं उपस्थित यजमान द्वारा नदी का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात भगवती स्वरूपा मां स्वर्णरेखा की भव्य आरती वाराणसी से आए 11 पुरोहितों द्वारा संपादित की जाएगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से तपोमूर्ति त्रिदंडीस्वामी का सानिध्य प्राप्त होगा साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
आरती स्थल 5100 दियो से जगमगाएगा
भव्य गंगा आरती के दिन आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर दोमुहानी संगम महोत्सव लिखे हुए पर दीप की सज्जा होगी।

कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगो के उपस्थित होने की संभावना
स्वदेशी जागरण मंच, पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी, FACT, कोशिश एक मुस्कान, बिरसा युवा मंच, एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन ने सहयोगी संस्था के रूप में आयोजन से जुड़े।
आयोजक:- हिन्दू उत्सव समिति जमशेदपुर व उम्मीद एक अभियान
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से उपस्थिति … अमर नाथ , अभिषेक , अभिमन्यु प्रताप , इंद्रजीत , यश दुर्गे, अरविंदर , संतोषी साहू, शशि सिंह, दुर्गा देवी, रवि शंकर, हेमंत , अविनाश जी, आदित्या, उत्तम , अनंत पाण्डे एवं अन्य
