खरसावां के मुण्डाटाँड़ में विशाल छऊ नृत्य का आयोजन
खरसावां विधानसभा अंतर्गत श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा कमिटी प्रखंड सराईकेला गाँव मुण्डाटाँड़ में विशाल छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/JLKM के सिद्धार्थ होनहागा शामिल हुए प्रमुख ने ग्रमीणों को संबोधित करते हुए कहा छऊ नृत्य हमारे झारखंड की पहचान है, छऊ नृत्य में झलकती है हमारी झारखंडी की परंपरा।छऊ नृत्य में कहानी का रूपांतरण छिपा हुआ रहता है। छऊ नृत्य पूरा भारतवर्ष में फेमस है। यह नृत्य पुरुष नर्तकों द्वारा किया जाता है।यह नृत्य सरायकेला जिले की भी पहचान है।
