Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गोबिंदपुर गदरा स्थित चुना गोदाम में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने स्थानीय लोगों संग किया आग बुझाने का प्रयास

जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने स्थानीय लोगों संग किया आग बुझाने का प्रयास जमशेदपुर : शहर के गोबिंदपुर गदरा स्थित बिहारी टोला के चुना गोदाम में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में गोदाम पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्परता से अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन को दी। वहीं मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया आग काफी तेजी से फैल रही थी, और स्थिति को नियंत्रित करना कठिन हो गया था। स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और गोदाम में हुए नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

गनीमत रही इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि भारी संपत्ति नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने प्रशासन से मांग की घटना की समुचित जांच कर पीड़ित को मुआवजा प्रदान किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *