सरायकेला में डाक कम्युनिटी प्रोग्राम के तहत वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति को लेकर बैठक आयोजित

सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में डाक विभाग के योजनाओं को लेकर वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति को लेकर डाक अनुमंडल कर्मियों की बैठक सरायकेला अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। डाक कर्मियों की बैठक में सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी डाकघर के कर्मी शामिल हुए, इस मौके पर डाक कम्युनिटी प्रोग्राम के साथ शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश कर्मियों को दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद डाक निरीक्षक मनोज राम ने बताया कि कार्यक्रम में डाक कर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों को भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां दी गई है। इन्होंने बताया कि वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है, जिसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। आयोजित बैठक में शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्र के डाककर्मी उपस्थित थे।
