Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत बाल अधिकार सुरक्षा मंच एस्पायर संस्था की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत बाल अधिकार सुरक्षा मंच एस्पायर संस्था की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरवा, विशिष्ट अतिथि पश्चिम सिंहभूम सांसद महोदया जोबा मांझी , जिला परिषद अध्यक्ष महोदया लक्ष्मी सुरीन,पश्चिम सिंहभूम कोल्हान प्रमुख संघ के अध्यक्ष महोदय सिद्धार्थ होनहागा, जिला के सभी जिला परिषद सदस्या गण,जिला के सभी प्रमुख गण, जिला के सभी पंचायत समिति सदस्या,जिला के सभी मुखिया गण, जिला के सभी वार्ड मेंबर सदस्या, मनकी मुंडा संघ,जिला के सामाजिक कार्यकर्ता गण, विभिन्न क्षेत्र से सभी सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बच्चों के अधिकार के बारे सभी वक्ताओं ने शिक्षा पर फोकस किया। पश्चिम सिंहभूम जिले में बहुत से बच्चे ड्रॉप आउट और स्कूल छोड़ चुके हैं इन बच्चों को एस्पायर संस्था द्वारा शिक्षा से जोड़ा जा रहा है और मुख्य धारा पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने संकल्प लिया सभी बच्चों को शिक्षा और बाल अधिकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *