कोकोरोबारू में दिलदार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता हुआ संपन्न
खुंटपानी : खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्षिक फुटबॉल खेल प्रतियोगिता प्रखंड खूंटपानी पंचायत दोपाई गाँव कोकोरोबारू में दिलदार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाल खेल का आयोजन किया गया, इस खेल में 32 टीम की मांग रखी गई थी।

इस फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख समाज सेवी सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र बोदरा, समाजसेवी बिरसा तियु, झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता रमेश बोदरा बलराम केसरी शामिल हुए, इस फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में विजेता रही न्यू बॉयज क्लब ऊलीडी 6000+ ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रही अलोन बॉयज क्लब पबजी लवर 4000 प्लस ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

तृतीय स्थान पर रही प्रकाश ब्रदर 3000 प्लस ट्रॉफी पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया। चौथा स्थान पर रही मटकोबेड़ा एफसी 2500 प्लस ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पांचवा स्थान पर रही जे जे स्पोर्ट ₹2500 प्लस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया,छटवां स्थान पर रही हरीश एफसी ₹2500 प्लस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया सभी पुरस्कार अतिथियों के द्वारा दिया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मौजूद रहे अध्यक्ष प्रकाश गोप उपाध्यक्ष अर्जुन बोदरा, सचिव अरविंद बोदरा, उपसचिव नारायण गोप, सदस्य गण सागर गोप, गोपी बोदरा, प्रदीप बोदरा, लाल सिंह बोदरा ,विकास गोप, सिलाई बोदरा नवीन बोदरा, संतोष बोदरा, तालुका बोदरा, रंजन बोदरा ,अजय बोदरा, कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण काफी संख्या में मौजूद थे।
