Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के काशीडीह जंगल में पत्ता तोड़ने गए बुजुर्ग पर जंगली हाथी ने किया हमला…

खरसावां वन क्षेत्र के काशीडीह जंगल में पत्ता तोड़ने गए पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। जंगली हाथी के द्वारा सूड से उठाकर फेंकने के कारण बुजुर्ग जख्मी हो गया। मंगलवार को दोपहर 11बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के काशीडीह गांव के 73 वर्षीय बुजुर्ग मादाय लोहार, पिता स्वर्गीय गुरुवा लोहार मंगलवार को सुबह 11 बजे अपनी पत्नी के साथ पत्ता तोड़ने के लिए खरसावां की काशीडीह जंगल में गया था।इसी क्रम में जंगली हाथी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जंगली हाथी ने अपने सूड से बुजुर्ग को उठाकर दूर झाड़ियां मे फेंक दिया।

इसमें उनकी छाती में अंदरुनी चोट आ गई और घायल हो गये। जबकि महिला बाल बाल बच गई। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से जख्मी बुजुर्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुंचाया गया। जहां आवश्यक जांज पडताल और इलाज के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया। इस घटना की सूचना पाकर खरसावां विभाग की टीम काशीडीह और अस्पताल पहुंची और बुजुर्ग का इलाज करवा कर घर भेज दिया।खरसावांः फोटों संख्या 7 खरसावां की काशीडीह जंगल में जंगली हाथी के हमले से जख्मी बुजुर्ग मादाय लोहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *