चांडिल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार युवती की दर्दनाक मौत, चालक गम्भीर
सरायकेला के चांडिल में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहरबेरा में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवती अपने जीजा के भाई यानी सांगात के साथ बाइक पर सवार होकर गम्हरिया थाना क्षेत्र के हथियाडीह गांव से चांडिल की ओर जा रही थी। तभी चांडिल थाना क्षेत्र के सहरबेडा पुल के पास जमशेदपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीछे बैठे रानी सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया एवं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई की लापरवाही है जिसके कारण सहरबेरा से चिल्गू तक सड़क दुर्घटना दीन व दिन बढ़ते जा रहा है।

विगत नौ महीने से सहरबेरा से चिल्गु तक एक ही साइड पर दो दिशा की वाहन आवाजाही कर रही है जिससे सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटना होती रहती है और कईयों ने अपनी जान भी गंवाए हैं।आज फिर एक युवती ने अपनी जान गंवाईं है। यानी नौ महीनों में सोलह जानें गई है। लोगों ने बताया की इस गंभीर सड़क की विषय को लेकर सभी जनप्रतिनिधि भी मौन हैं। इस विषय को लेकर आजतक किसी ने एक आवाज भी नहीं उठाया है, चुकी सभी लोगों की आनाजाना इसी सड़क से होता है।
