Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा में ऑटोमेटिक पिस्टल और देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, लोगों को हथियार से धमकाने का था आरोप

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल, दो खाली मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उलियान केडी फ्लैट निवासी 28 वर्षीय हरिकेश पटेल है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा के फार्म एरिया स्थित टीसी कॉलोनी रोड के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिकेश पटेल को मौके से घेराबंदी कर पकड़ा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर हरिकेश ने कबूल किया कि उसने हथियार को बगल के खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छिपा रखा है।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल (मैगजीन रहित), दो खाली मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किया।हरिकेश पटेल को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास हो सकता है और वह किसी गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। इस एंगल से जांच की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *