खरसावां विधानसभा सीट से आप नेता बिरसा सोय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन पत्र दाखिल, खरसावां में विकास के नाम पर लूट को मिला बढ़ावा-बिरसा

खरसावां आम आदमी पाटी के नेता बिरसा सोय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरसावां विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि झारखंड में पार्टी विधानसभा सभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लेकिन पार्टी के नेता पार्टी के विचारधारा के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारे जनप्रतिनिधियों ने 24 साल में भी नहीं कर पाया यही वजह है। आज हमारे जैसे साधारण परिवार के सदस्यों को आम आदमी की जिंदगी में खुशी लाने के लिए चुनाव मैदान में उतरना पड़ रहा है। श्री सोय से कहा कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लूट को बढ़ावा दिया गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के बेरोजगार रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

किसानों के खेत में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बहुत गंभीर है। इससे आम जनता काफी परेशान हैं। यही वजह है कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। इसीलिए मैंने खरसावां मांगे बदलाव का जो आम जनता का मिशन है इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं। उन्होने कहा कि खरसावां के हर परिवार के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा देने का मेरा मिशन है।

सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए सरकारी व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से भारत गागराई ,ज्योतिष महाली, सारंगधर हेंब्रम, देवेन्द्र मुंडा, मोहन सिंह मुंडा, सावन बरला, जादू मुंडा, डेविड पूर्ति सहित सैकडो नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
