Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भूमि उपसमाहर्ता की महिला लिपिक को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, रिश्वत के नगद 8 हजार रूपये बरामद

सरायकेला खरसावां। ज़िलें की भूमि उपसमाहर्ता की महिला लिपिक स्वागता नंदा को जमशेदपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से रिश्वत के नगद 8 हजार रूपये भी जब्त किया गया है।

बताया जाता है कि सरायकेला खरसावां के गम्हरिया अंचल में एक जमीन के मामले में डीसीएलआर के दफ्तर का एक व्यक्ति लगातार चक्कर काट रहा था। लेकिन उसका काम नहीं हो रहा था। बताया जाता है कि लिपिक द्वारा उसे 8 हजार रूपये घूस देने को कहा गया था। यह बताया गया कि यह पैसा डीसीएलआर तक भी जाएगा। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने एक राउंड उसकी जांच की तथा रिश्वत मांगने के मामले की पुष्टि की।

शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद गुरुवार को पैसे देने की तिथि तय की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उसको 8 हजार रूपये रिश्वत के तौर पर दिए, वैसे ही एबीसी की टीम ने उसको धर दबोचा। सारे कागजी दस्तावेज पूरी करने के बाद लिपिक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह मुख्यमंत्री के जिले में पहली महिला कर्मचारी एसीबी के हत्थे चढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *