Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के गालूडीह वाटर पार्क में हादसा, 6 वर्षीया बच्ची की मौत, पहले भी युवक की हो चुकी है मौत, रेस्क्यू का कोई इंतजाम नहीं

जमशेदपुर से सटे गालूडीह बिरसा वाटर पार्क में एक बार फिर से एक हादसा हो गया है. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है, जहां मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले मिथुन कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चों के साथ अपने मामा के घर जमशेदपुर के मानगो डिमना के एक नंबर रोड आये थे।

वे लोग छुट्टी मनाने के लिए गालूडीह वाटर पार्क गये थे. उनके साथ उनका दो साला राजा सिंह और गौरव सिंह भी था. वे लोग पानी में मस्ती कर रहे थे. वेभ पुल में परिवार के कुल 12 लोग थे. वेभ पुल में 6 साल की बेटी सृष्टि कुमारी भी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गयी, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी. उसको जब तक निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया. गालूडीह वाटर पार्क में सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

बताया जाता है कि वाटर पार्क में किसी तरह का कोई इंतजाम रेस्क्यू को लेकर नहीं है. इस कारण ही बच्चे की मौत हो गयी. गालूडीह वाटर पार्क में ही 2022 में भी एक युवक की वाटर स्लाइड से गिरने से मौत हो गयी थी. इसके बाद पार्क को सील कर दिया गया था. इस घटना को लेकर अब तक दो लोगों की मौत वाटर पार्क में हो चुकी है. बताया जाता है कि सुरक्षा के कोई इंतजाम वहां नहीं होने के कारण यह घटना घटी है. यह पार्क उत्तरप्रदेश के बनारस के रहने वाले कारोबारी द्वारा संचालित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *