Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी  में वन विभाग की टीम की कार्रवाई , बिना अनुमति एवं जबरन दलमा में प्रबेश पर दो  वाहन को किया जब्त

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के  दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी  में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति एवं जबरन दलमा में प्रबेश पर दो  वाहन को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहन मारुती JH05BU-0940 और एक  बोलेरो JH05DA-8877 है, जो दलमा के चैकनाका में रखा गया है।

वन बिभाग के दलमा  फारेस्टर सागर कुमार श्रीवास्तव ने बतया कि बीते रात को  चाकूलिया चेकनका में वन विभाग के नाइट गार्ड के द्वारा रोके जाने पर भी नहीं रोका तथा जबरन बदसूलीकी करके दलमा में प्रबेश कर गए जिसकी सुचना गार्ड ने रेंज को  दे दिया। बोही  सूचना मिलने पर दलमा वन बिभाग की टीम पूरी रात भर  दलमा में गस्ती करते हुए दलमा के कोर एरिया बांधडीह के जंगल  में सभी अभियुक्त को   जंगल में आग जलाते हुए पाया गया।बन बिभाग के टीम को देख  सभी लोग भागने में सफल रहे लेकिन दोनों वाहनों को बिभाग की टीम ने रात को ही जब्त कर लिया है। बोही जब्ती में दो बाहन के साथ एक गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है। इस मामले में बिभाग द्वारा  आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय को सोप दिया है।

फोरेस्टर ने बतया की दलमा दो पहिया वाहनो पर भी रोक  है एवं दलमा में प्रबेश के लिए पांच बजे तक ही है. पांच बजे के बाद पूरी तरह प्रबेश पर रोक है। वहीं गस्ती दल में सब बीट ऑफिसर अचिंत कुमार राणा, हरी प्रशाद अग्रवाल, नाइट गार्ड निमाई सिंह, षष्टी चरण महतो, मार्शल बास्के के साथ पूरी टीम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *