Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एडीसी ने खरसावां अंचल का किया निरीक्षण, ग्रामीणों सेपूछने लगे कार्यालय का हाल, कहा-बिचौलिये नहीं किये जायेंगे बर्दाश्त, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

सरायकेला खरसावां जिला अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार अचानक खरसावां अंचल कार्यालय पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में मौजदू लोगों ने भी काम की जानकारी ली। साथ ही सभी पंजी की जांच किया। इस दौरान एडीसी ने अंचल के सभी कर्मचारी को कई दिशा निर्देश भी दिया है। अंचल अधिकारी को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर कार्यालय में बिचौलिये नहीं आने चाहिए। अगर इसकी शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडीसी निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। एडीसी द्वारा अंचल का लॉग बुक, आगत निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच की गई। श्री कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि केवल वही व्यक्ति कार्यालय आएं जिनका कार्य हो और किसी प्रकार की बिचौलिए गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंन लिपिक व राजस्व कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि जिला से भी जो भी विभागीय दस्तावेज अंचल कार्यालय आए, उसका शीघ्र निष्पादन करें। साथ हीं लोगों की समस्याओं को भी जल्द निष्पादन का प्रयास करें, अनावश्यक उन्हें कार्यालय का दौड़ न लगवायें। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *