आदित्यपुर : कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा को अर्पित किया श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला ने शुक्रवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में एनआईटी गेट स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कांग्रेसियों ने धरती आबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उन्हें फूल माला पहनाकर बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए.
Advertisement –

अंबुज कुमार ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा अदम्य साहसी और प्रभावी नेतृत्वकर्ता थे. उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया. कार्यक्रम में रामा शंकर पांडे, जगदीश नारायण चौबे, गंभीर सिंह, वैजयंती बारी, कुणाल राय, प्रकाश मंडल, राजद नेता आरके अनिल, दारा सिंह, रवि कुमार, राकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे.
