आदित्यपुर पुलिस ने दो प्रतिबंधित मांस तस्करों को दबोचा, तस्करी में प्रयोग स्कूटी भी बरामद
आदित्यपुर पुलिस ने रविवार तड़के सुबह दो प्रतिबंधित मांस तस्करों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है, आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्को नगर से इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी(JH05BU 6264) भी बरामद की है. पुलिस के गिरफ्त में आए प्रतिबंधित मांस तस्करों की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बालिगुमा निवासी मीर हुसैन और वास्को नगर निवासी मदन टुडू के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया कि दोनों तस्कर स्कूटी में प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहे हैं, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर दोनों तस्करों को दबोचा, जिनके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है. वहीं पुलिस ने कुछ खरीदारों की भी पहचान की है, जिसे जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले के संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी सुरेश राम ने बताया है कि पुलिस को मांस तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

ग्रामीण क्षेत्र से करते हैं पशु की तस्करी
पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह पता चला है की गिरफ्त में आए मांस तस्कर पशु तस्करी के भी धंधे में शामिल हैं, यह गम्हरिया के रापचा और बालीपोसी ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में चरने वाले पशुओं को पकड़ उसे बेचा करते हैं।
Adityapur police caught two banned meat smugglers, scooter used in smuggling also recovered
