पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पाला बदलने के बाद दिख रहा घुसपैठी मुद्दा – गणेश महाली

सरायकेला के भाजपा विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा 23 मार्च से संथाल में धर्मांतरण एवं बांग्लादेशी घुसपैठ मुद्दे को लेकर आंदोलन छेड़े जाने के विषय पर झामुमों नेता गणेश महाली ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की चपाई सोरेन को पार्टी और पाला बदलने के बाद घुसपैठी और बांग्लादेशी के मुद्दे नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व जब वे राज्य की कमान संभाले थे तो उनके आंखों पर पट्टी बंधा था। गणेश महाली ने कहा की झारखंड में रहने वाले सभी लोग झारखंडी हैं। यहां कोई भीतरी या बाहरी नहीं है।

