Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तेंदुआ के बाद अब जमशेदपुर शहर में लंगूर का कहर

जमशेदपुर में वन विभाग के कार्यशैली पर उठे सवाल, तेंदुआ के बाद अब जमशेदपुर शहर में लंगूर का कहर देखने को मिला, ना हीं तेंदुआ हाथ में आया और ना ही लंगूर। घंटों पसीना छुड़ाए रहे वन विभाग के अधिकारी, लंगूर ने पूरे शहर में उत्पाद मचा कर रखा, लंगूर ने वन विभाग के अधिकारी के साथ पांच लोगों को नोच कर घायल कर दिया l

जमशेदपुर के धटकीड़ीह इलाके में लंगूर ने घंटे मचाया उत्पाद, तारापुर स्कूल में घुसा लंगूर, स्कूल के छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चों को टेबल के नीचे छिप कर घंटों इंतजार करना पड़ा, वन विभाग को सूचना मिलते हैं, वन विभाग के अधिकारी जाली लेकर लंगूर को पकड़ने पहुंचे, जाल में केला लगाकर लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान लंगूर बाहर निकाल कर वन विभाग के अधिकारी के साथ 5 से 6 लोगों को काटकर घायल कर दिया, कई वाहनों को गिराकर क्षतिग्रस्त किया, इस दौरान पूरे इलाके में अपराध अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।

बच्चों को स्कूल से लेने आए अभिभावक भी काफी परेशान रहे, घंटो पूरे इलाके में अफरा तफरी होते रही और वन विभाग के अधिकारी लंगूर के पास मूकदर्शक बने रहे, लंगूर के आते ही वन विभाग के अधिकारी गाड़ी में दरवाजा बंद कर बैठ जाते, और लंगूर स्थानीय लोगों को नोचता रहा, घंटे स्कूल में बच्चे लंगूर जाने का इंतजार करते रहे, कभी पिंजरा लेकर तो कभी जाली लेकर वन विभाग के अधिकारी लंगूर को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, मगर लंगूर अपना उत्पाद मचता रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *