तृणमूल के बाद अब आप ने किया एलान, पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी :-

दिल्ली :- तृणमूल कांग्रेस के बाद बाद अब आप (AAP) ने एलान किया है कि पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इस पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस बाबत एक बयान में बताया कि आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर बिना कांग्रेस के साथ गठबंधन किये चुनाव लड़ेगी। बता दें कि पंजाब सीएम का बयान ऐसे समय में आया है जब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। एक अन्य खबर के मुताबिक आप औऱ कांग्रेस के बीच पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर एक चक्र की बातचीत हो चुकी है। लेकिन इसमें दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर संकट –
गौरतलब है कि प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। एकला चलो के उनके इस फैसले से सवाल उठने लगा है कि इंडिया गठनबंधन का अस्तित्व अब रहेगा या ये टूट जायेगा। ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कहते हुए प्रेस के सामने अपना दुख भी शेयर किया। ममता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी बंगाल पहुंचने वाले हैं। लेकिन इस बात उनको औपचारिकता या शिष्टाचारवश भी जानकारी नहीं दी गयी। ममता का ये बयान दो दिन पुराना है। लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि बंगाल में उनकी मुलाकात ममता बनर्जी और नीतीश कुमार से भी होगी।

क्या है ममता की नाराजगी का मूल कारण –
ममता बनर्जी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंड़िया गठबंधन के लिए उन्होंने जो रास्ते सुझाये, उनमें से एक को भी नहीं माना गया। सीटों के बंटवारे पर कहा कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव ल़ड़े। बाकी की सीटों पर क्षेत्रीय दल बीजेपी को चुनौती देने का काम करें। लेकिन उनके इस सुझाव को नहीं माना गया। बल्कि इसपर कोई बात ही नहीं हुई। वहीं, ममता ने कांग्रेस की अगुवाई में चुनाव लड़ने पर भी सवाल उठाये। लेकिन इस बाबत उन्होंने कुछ भी साफ तौर पर कहने से इनकार कर दिया।
After Trinamool, AAP has now announced that the party will contest the Lok Sabha elections alone in Punjab : –
