Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू केंद्रीय महासचिव डॉ रीना गोडसोरा ने सिविल सर्जन से की मुलाकात, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर सौंपा ज्ञापन

चाईबासा : आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव एवं स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ सुमन्त कुमार माँझी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होने सिविल सर्जन से चर्चा किया कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम में एक भी सरकारी डायलिसिस केंद्र नहीं होने के कारण मरोजों को जिला से बाहर जाना पड़ता।

वहीं आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज़ डायलिसिस करवाने बाहर नहीं जा पाते। उन मारिजों को किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं हमारे झारखंड एकमात्र मेडिकल संस्थान रिम्स राँची में भी किडनी ट्रांस्प्लांट की कोई सुविधा नहीं और आज के दौर में देखा जाये तो हर घर मे डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे है। जिसमे किडनी के रोग होने की संभावना अधिकतर होती है।

उन्होंने कहा की, इस सभी समस्याओं से बचने के लिए पश्चिमी सिंहभूम की जनता के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जागरूकता अभियान चलाकर ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को जागरूक करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *