आजसू पार्टी कराएगी एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित : शिव कुमार शाह
मंगलवार को आजसू पार्टी कुचाई प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष और सचिव की बैठक पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शाह की अध्यक्षता में हुई.बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने शिव कुमार साह ने कहा कि आजसू पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पंचायत के अध्यक्ष और सचिव अपने-अपने क्षेत्र में जुड़ जाए.उन्होनें कहा कि आगामी लोकसभा को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है।

जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शाह ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव ईमानदारी पूर्वक और अनुशासित रूप से कार्य करती है.इस बार भी आजसू पार्टी छल पूर्वक नहीं बल्कि बल पूर्वक एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी.और उसके लिए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो जी के दिशा निर्देश पर कार्य करेगी.ऊन्होनें प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव को एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया.मौके पर आजसू नेता रूप सिंह मुंडा,ओबीसी जिला सचिव बसंत महतो आदि गण मान्य लोग उपस्थित थे.
