Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल के भादूडीह कैंपस में आजसु पार्टी का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख सम्मेलन आयोजित

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के भादूडीह कैंपस में आजसु पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख सम्मेलन में केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा की विधानसभा में स्वाभिमान की रक्षा हेतु चुल्हा गठन किया गया।इस गठन से राजनीति चुनाव तक समिति नहीं है यह गठन जनता सेवा के लिए किया गया। ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है।मेरा राजनीति से नहीं जन सेवा से जुड़ा है। ईचागढ़ विधानसभा इस बार आजसु के पाले में है। ईचागढ़ विधानसभा हमेशा भाजपा के पाले रहता था।

विगत दस सालों से स्थानीय नेता हरे लाल महतो इस क्षेत्र में अपनी तन मन घन से जनता की सेवा कर रहे हैं। चारों प्रखंड में निशुल्क एम्बुलेंस, शिक्षा सेवा गांव के हर सुख दुःख में भुमिका निभाते हैं। ईचागढ़ विधानसभा में एक इतिहास रचेगा। 20 साल से ईचागढ़ विधानसभा के प्रतिनिधि ईचागढ़ विधान सभा के बाहर के लोग कर रहे हैं। आजसू पार्टी के हरेलाल महतो ने कहा वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में विफल साबित हुआ। बेरोजगार को रोजगार मुहैया तथा बेरोजगार भत्ता भी नहीं दिया गया जेएमएम सरकार की चुनावी वादे अभी तक पुरा नही हुआ एक मात्र महा विद्यालय है, जिसमें भवन का अभाव है। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुर्व मंत्री राम चंद्र सहिस ने चूल्हा प्रमुख के माध्यम से जनता की सेवा करना और चुनाव जीतने का उद्देश्य से किया गया। ईचागढ़ विधानसभा में लगभग 8500 चुल्हा प्रमुख बनाया गया।चुल्हा, ग्राम प्रधान ने अपने अपने जनता की सेवा हेतु संकल्प लिया। इस सम्मेलन में सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड,पंचायत, ग्राम के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। वाइट: सुदेश महतो चांडिल में डेम की मामले मृत हो चुकी थी जिसे पुनः जीवित किया गया। राजनीति के एक पट कथा के तौयरी। केवल वोट की राजनीति छोड़ जनता की सेवा की राजनीति करने तथा सामाजिक दायित्व निभाना मेरा काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *