झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट…
रांची : बीते कल से ही झारखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है। अब दिन के समय ठंडी हवायें कम हो गई हैं। वहीं तेज धूप में गर्मी लगने लगी है। रात के समय में भी पारा चढ़ने लगा है।

झारखंड के अधिकतर जिलों में टेम्परेचर 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आज से दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छाने लगेंगे। वहीं 19-20 फरवरी को रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में ठनका, गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह 20-21 फरवरी को 4 जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा को छोड़कर पूरे झारखंड में ठनका और गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपील की है कि ठनका के समय पेड़, बिजली के पोल आदि के नीचे न जाये।
