Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तमाम तैयारियां पूरी, पुलिस अधीक्षक ने खुद लिया जायजा

जमशेदपुर : आज जगत के नाथ महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा को गुंडीचा यात्रा भी कहा जाता है, जमशेदपुर शहर समेत आस पास के इलाकों मे कुल 10 स्थानों से रथ यात्रा निकाली जाएगी,

इसको लेकर जमशेदपुर जिला प्रसाशन ने विधि वयवस्था एवं ट्रैफ़िक वयवस्था को सँभालने की पूरी तैयारी कर ली है, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिश ने खुद गुरुवार को कई मंदिरों समेत यात्रा के रूट का निरिक्षण किया,

उन्होंने कहा की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है, यात्रा के दौरान विधि वयवस्था समेत ट्रैफ़िक वयवस्था दुरुस्त रहे, किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा ना हो जिला प्रसाशन इसे सुनिश्चित भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *