भाषा और संस्कृति के साथ-साथ यहां के छ्ऊ नृत्य को भी पर्यटन से जोड़ा जाएगा – चंपई सोरेन
सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम मैं रंगारंग कार्यक्रम के बीच छुऊ महा उत्सव 2023 का आगाज
भाषा और संस्कृति के साथ-साथ यहां के छ्ऊ नृत्य को भी पर्यटन से जोड़ा जाएगा झारखंड सरकार इस पर कार्य कर रही है राजकीय आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने जिला प्रशासन एवं राजकीय छ्ऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित छ्ऊ महा उत्सव 2023 का उद्घाटन करते हुए कही उन्होंने कहा कि यहां खनिज संपदा भरपूर है तमाम संसाधन भी है

इन सभी संसाधनों का उपयोग कर हम जिला को और आगे ले जा सकते हैं हमें सामाजिक व्यवस्थाओं को कायम रखना है मौके पर इचागढ़ के विधायक सविता महतो उपायुक्त अरवा राजकमल एसपी आनंद प्रकाश उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार एडीसी सुबोध कुमार आईटीडीए निदेशक संदीप दीराईबुरु गुरु तपन कुमार पटनायक वीडीओ मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पद्मा श्री के परिजनों दिवंगत कलाकार व कला की बचाई रखने में बेहतर प्यास करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया

सरायकेला मैं जिला प्रशासन एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा बीती रात 11:00 बजे के आसपास परंपरा के अनुसार यात्रा घट लाया गया स्थानीय नदी के माजना घाट में पुजा अर्चना करते हुए यात्रा घट लाया गया जिसमें इस मिट्टी के संस्कृति से जुड़ी छ्ऊ के अलावा अन्य राज्यों से कला संस्कृति से जुड़ी कोई नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सरायकेला छ्ऊ शैली के राधा गोविंद नृत्य कला केंद्र पारीलपीसी के टीम द्वारा नृत्य का प्रदर्शन किया गया लव कुश छ्ऊ नृत्य कला केंद्र कुशपुतुल द्वारा मानभूम शैली का नृत्य पेश किया गया इस प्रकार उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खरसावां के माशल छ्ऊ कला केंद्र जीजीडीह द्वारा कलाकारों द्वारा पेश किया गया नित्य कार्यक्रम के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में टिटिलागढ़ के कलाकारों द्वारा डूब का नृत्य असम गुवाहाटी से रूपम शर्मा एवं अनेक दलों द्वारा बिहू नृत्य पेश किया गया

