*अद्भुत : नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर किया तांडव, आग और राख देखकर थमे सबके पैर*
वाराणसी :* काशी की सड़कों पर कल पांच किलोमीटर तक शोभायात्रा निकाली गई। अग्नि-शस्त्र लेकर मां काली ने जब सड़कों पर तांडव किया को सबके पैर थम गए। नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर तांडव किया तो हर तरफ अग्नि और राख देखने को मिली।

काशी कल एक बार फिर शिवमय हो गई। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव पर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का नजारा दिखा। मंदिर परिसर से लेकर शहर की सड़कों तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष की गूंज रही। वहीं शहर की सड़कों पर भक्तों की टोली भगवान राम के आराध्य भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आयी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से धाम क्षेत्र में दीप भी जलाए जलाए गए।

कल काशी की सड़कों पर पांच किलोमीटर तक शोभायात्रा निकाली गई। अग्नि-शस्त्र लेकर मां काली ने जब सड़कों पर तांडव किया को सबके पैर थम गए। नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर तांडव किया तो हर तरफ अग्नि और राख देखने को मिली।

बता दें कि कल काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में भी लोकार्पण उत्सव पर रुद्राभिषेक, पूजन के साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों चल रहे हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है और रुद्राभिषेक के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु धाम आ रहे हैं।

दुनिया भर के सनातनधर्मियों के आकर्षण का केंद्र बन चुके काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की कहानी भी अनोखी है। 463 वर्षों के बाद बाबा विश्वनाथ के धाम ने मूर्त रूप लिया।

*काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव*
बाबा विश्वनाथ के मंदिर के पुनरुद्धार, निर्माण और कायाकल्प में महाराणा रणजीत सिंह, टोडरमल और अहिल्याबाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना ने मूर्त रूप लिया, जो आज श्री काशी विश्वनाथ धाम के रूप में दुनिया के सामने है।

Varanasi:* A procession was taken out for five kilometers yesterday on the streets of Kashi. When Mother Kali carried out a rampage on the streets with fire weapons, everyone came to a standstill. Narmund turned vampire and Baba’s gang created a riot on the road and fire and ashes were seen everywhere.
Kashi once again became Shiva-like yesterday. On the inauguration ceremony of Kashi Vishwanath Dham, a scene of Mahashivratri was seen in the temple premises. Chants of Har-Har Mahadev and Bam-Bam Bhole echoed from the temple premises to the city streets. On the streets of the city, groups of devotees were seen drenched in devotion to Lord Shiva, the idol of Lord Ram. Lamps were also lit by social organizations in the Dham area.
Yesterday a procession was taken out for five kilometers on the streets of Kashi. When Mother Kali carried out a rampage on the streets with fire weapons, everyone came to a standstill. Narmund turned vampire and Baba’s gang created a riot on the road and fire and ashes were seen everywhere.
Let us tell you that tomorrow the second inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham is being celebrated. Rudrabhishek, puja as well as cultural events are going on in the temple on the inauguration festival. The temple premises have been decorated with flowers and after Rudrabhishek, Prasad was also distributed among the devotees. During this time, a large number of devotees are coming to the Dham.
The story of the construction of Kashi Vishwanath Dham, which has become the center of attraction for Sanatan Dharma people around the world, is also unique. Baba Vishwanath’s Dham took concrete form after 463 years.
*Second inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham*
After Maharana Ranjit Singh, Todarmal and Ahilyabai, the concept of Prime Minister Narendra Modi took shape in the revival, construction and rejuvenation of the temple of Baba Vishwanath, which is present in front of the world in the form of Shri Kashi Vishwanath Dham.
