Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी के भोया गांव में ऑल इंडिया मजलिसे इते हादुल मुस्लिम पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

खुटपानी प्रखंड के अंतर्गत भोया गांव में ऑल इंडिया मजलिसे इते हादुल मुस्लिम पार्टी के एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार बाण सिंहने की। इस बैठक में विशेष रूप से चर्चा किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के कमेटी को मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोहेब खान ने कहा कि सरकार योजना का लाभ यहां के गरीब जनता को 10 साल में कुछ भी लाभ नहीं मिला है। 10 सालों से यहां के लोग सरकारी योजना से वंचित है।

उन्होंने कहा कि खुटपानी प्रखंड में विकास कम भ्रष्टाचार ज्यादा है बहुत ही जल्दी पार्टी के बैनर तले खुटपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और हम जनता की समस्याओं को समाधान के लिए झारखंड राज्य के महामही राजपाल महोदय के नाम पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लिखित मांग पत्र दिया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से राजेश्वर, रीहित, विकास, नंदू माझी, बीदरा, जीवन सिंह माझी, जुगल गीप, सीनु खान, शहाबुद्दीन, मो परवेज़, मी आबिद, मी तनवीर, मी अत्ताउल्लाह, आसिफ खान के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *