परिवर्तन यात्रा को लेकर खरसावां विधानसभा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

खरसावां भाजपा पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकलेगी इसके लिए खरसावां विधानसभा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई यहां बताया कि 26 सितंबर को कोलावीरा, मैं रोड शो होगा, 28 सितंबर को सीनी में रोड शो इसी दिन खरसावां व कुचाई में आम सभा होगी।

खरसावां विधानसभा प्रभारी डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनवाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है यह सुनिश्चित करना है कि इसमें जनता की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो उन्होंने कहा कि न सहेंगे, न कहेंगे बदल कर रहेंगे इससे जनता इतनी जागृत होंगे कि आने वाले चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार की उखाड़ फेंकेगी। झारखंड में भाजपा की पुणे बहुमत की सरकार बनेगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर बानरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, लखीराम मुंडा, दुलाल स्वासी, विश्वजीत प्रधान, मनजीत सिंह,हीपना सोरेन, प्रशांत महतो, कृष्णा सीय, सुदामा हाईबूरू, नयन नायक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

