Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने टाटा नैनो गाड़ी को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे ,गाड़ी छोड़ चालक फरार

कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर कांड्रा से होकर चौका जा रही टाटा नैनो कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी . टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर बने रेलिंग से जा टकराई . जोरदार टक्कर के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए .वहीं घटना के बाद टाटा नैनो का चालक घटना स्थल से टाटा नैनो को छोड़कर फरार हो गया . कर में कितने लोग सवार थे इसका पता नहीं चल पाया है.

ये घटना घटना बीते रात की बताई जा रही है .घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना से सब इंस्पेक्टर संतोष उराव और आरक्षी मनोज राय घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *