*राजधानी में व्यवसायी की हत्या से गुस्सा, कारोबारियों ने दुकानें बंद रखी..*
रांची : राजधानी रांची के टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की हत्या को लेकर कारोबारियों का गुस्सा उबाल पर है। गुरूवार की रात गोपाल श्रीवास्तव की मौत की फैली खबर के बाद शुक्रवार को राजधानी की सभी टायर दुकानों को बंद रखा गया। ऐसा दुकानदारों ने स्वतः किया। मारे गये गोपाल श्रीवास्तव की दुकान रांची के कोतवाली थाना के नजदीक वंश इंटरप्राइजेज नाम से है। बीते सोमवार को टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। गुरूवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रांची टायर डीलर एसोसिएशन ने गोपाल के हत्यारों को अविलंब अरेस्ट करने की मांग की है। हत्यारों का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से कारोबारियों में गुस्सा है। कारोबारियों ने रांची पुलिस को जमकर कोसा।

Ranchi: The anger of businessmen is on the boil over the murder of tire businessman Gopal Srivastava of the capital Ranchi. After the news of Gopal Srivastava’s death spread on Thursday night, all the tire shops in the capital were kept closed on Friday. The shopkeepers did this automatically. The shop of slain Gopal Srivastava was named Vansh Enterprises near Kotwali police station of Ranchi. Last Monday, tire businessman Gopal Srivastava was shot by unknown criminals in Sukhdevnagar police station area. He died during treatment on Thursday. Ranchi Tire Dealers Association has demanded immediate arrest of Gopal’s killers. Businessmen are angry as no clue has been found about the killers yet. Businessmen cursed Ranchi Police fiercely.
